Connect with us

वाराणसी

अजय राय के अस्वस्थ होने से कार्यकर्ताओं में चिंता, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने और लखनऊ स्थित वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किए जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों में चिंता व्याप्त हो गई है।

पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी वाराणसी सतीश चौबे ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश और संगठन दोनों को इस समय उनके नेतृत्व की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 के चुनावों की जिम्मेदारी भी उनके सक्षम नेतृत्व में ही प्रभावी ढंग से निभाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि अजय राय जल्द पूर्ण स्वस्थ होकर नई ऊर्जा के साथ पुनः पार्टी और समाज की सेवा में सक्रिय हों। सतीश चौबे ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page