Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की जताई कामना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत होने पर तत्काल लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा कि अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है और वे उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर सीधे उन्हें टैग कर उनका हालचाल लिया है।

Loading...

गौरतलब है कि अजय राय 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, हालांकि हर बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अजय राय का राजनीतिक सफर भारतीय जनता पार्टी से शुरू हुआ था। वर्ष 1996 से 2007 के बीच वे भाजपा के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2009 के उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चौथी बार विधानसभा पहुंचे। उसी वर्ष लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी का रुख किया और वाराणसी से चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए और 2012 के विधानसभा चुनाव में पिंडरा सीट से जीत हासिल की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page