Connect with us

वाराणसी

बारात घर की जमीन पर सबस्टेशन योजना से भड़के ग्रामीण

Published

on

Loading...
Loading...

पार्षद हनुमान प्रसाद पर गुमराह करने का आरोप, घनी आबादी में सबस्टेशन निर्माण पर उठे सवाल

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर वार्ड नंबर 5 में प्रस्तावित बारात घर की जमीन पर बिजली सबस्टेशन बनाए जाने की योजना का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पार्षद हनुमान प्रसाद पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2000 में तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा इस भूमि को बस्ती के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बारात घर यानी कम्युनिटी हॉल के निर्माण हेतु आवंटित किया गया था, जिसकी बाउंड्री वॉल भी पहले ही बन चुकी है। इसके बावजूद अब उसी जमीन पर बिजली सबस्टेशन बनाने की योजना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

आरोप है कि पार्षद हनुमान प्रसाद इस भूमि पर बिजली सबस्टेशन स्थापित कराने की दिशा में काम कर रहे हैं, जबकि घनी आबादी के बीच इस तरह की परियोजना को ग्रामीण सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक मान रहे हैं। उनका कहना है कि किसी तकनीकी खराबी या दुर्घटना की स्थिति में पूरी बस्ती को जोखिम हो सकता है, इसलिए ऐसे निर्माण आबादी से दूर किए जाने चाहिए।

ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि बारात घर का निर्माण मलिन बस्ती के गरीब परिवारों के लिए बेहद जरूरी है, जिससे वे कम खर्च में शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकें। उनके अनुसार, इस भूमि का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया जाना उनके हितों के विरुद्ध है।

Advertisement

नाराज ग्रामीणों ने पार्षद पर पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ मीडिया में गलत बयान देने का भी आरोप लगाया, जिससे उनकी छवि प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पहले ही बारात घर निर्माण का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब इस फैसले से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।

ग्रामीणों ने मंत्री अनिल राजभर को संबोधित ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी कर जबरन बिजली सबस्टेशन का निर्माण शुरू किया गया तो वे सलारपुर पोखरे पर धरना और अनशन करेंगे। साथ ही प्रशासन और पार्षद से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर बस्ती के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है। प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page