Connect with us

वाराणसी

काशी पहुंचे प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम संग विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए, जहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए, जहां विश्राम के पश्चात वह शाम करीब पांच बजे सभा स्थल पहुंचकर देशभर की महिलाओं को संबोधित करेंगे।

इस दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लहुराबीर चौराहे समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया है और विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन लागू किया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मंत्रियों का काफिला भी सभा स्थल बरेका के लिए रवाना हुआ, जिसके चलते मंडुवाडीह चौराहे पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए रोका गया।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों ने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दर्शन-पूजन करने के पश्चात कहा, “काशी विश्वनाथ के पवित्र भूमि पर बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिला, रुद्राभिषेक करने का शुभ अवसर मिला। बाबा विश्वनाथ की इस नगरी से पूरे देश के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनें, यहां के लोगों को बाबा का आशीर्वाद ऐसे भी मिलता है और आगे भी मिलता रहे।”

इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला पुलिस लाइन चौराहा से मकबूल आलम रोड और ताड़ीखाना तिराहा होते हुए मंदिर के लिए रवाना हुआ, जहां पूरे मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Advertisement

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत काशीवासियों को 163 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की बात कही जा रही है। वहीं 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री का करीब 15 किलोमीटर लंबा रोड शो प्रस्तावित है, जो बरेका से शुरू होकर मंडुवाडीह, फुलवरिया फ्लाईओवर, लहुराबीर और मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा। बताया जा रहा है कि यह रोड शो उनके काशी में अब तक के सबसे लंबे रोड शो में शामिल होगा।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और सभा स्थल पर दोपहर से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page