गाजीपुर
भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण रक्षा दल का शक्ति प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जुटे लोग
कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों गाड़ियों के साथ भगवान परशुराम की झांकी भी प्रस्तुत की गई। जिससे कासिमाबाद मे घंटो यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति हो गई लोगो द्वारा जिले मे पहली बार इस तरह का आयोजन बताया गया। यह शोभायात्रा धरवार हाईवे चौराहे से शुरू होकर कुतुबपुर होते हुए तहसील मोड से चौराहा होते हुए ब्लॉक सभागार में सभा के रूप में तब्दील हुई।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा को संरक्षक राकेश तिवारी द्वारा झंडा दिखाकर और वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी द्वारा फरसा भेंट कर किया गया जिसमे सैंकड़ो गाड़ीयो द्वारा झांकी निकली गई इसके बाद ब्लॉक सभागार मे परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रितिका दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे जिनको सातवें अवतार में उत्पन्न हुए भगवान राम ने भी माना है। हम अनेक महापुरुषों की पूजा करते आ रहे हैं लेकिन भगवान परशुराम को भुलते जा रहे हैं। वही बाल कृष्ण त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम केवल हम लोगों के नहीं बल्कि सबके आराध्या हैं। सुभासपा नेता पंकज दूबे ने सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया तो युवा नेता निमेष पाण्डेय ने स्वामी प्रसाद को मिलने पर चप्पलों से पीटने की बात कही। भगवान परशुराम की जयंती पर अनेक वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को हल्के में लेना सरकार की बड़ी भूल होगी ब्राह्मण एकजुट होना शुरू हो गया है अगर सरकार अपना राय नहीं बदली तो जल्दी ही सत्ता से बाहर नजर आएगी। कार्यक्रम का संचालक विमलेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्राह्मण रक्षा दल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, मृत्युंजय मिश्रा, अवनीश पांडे, मनोज उपाध्याय, राजेश कुमार मिश्रा, तारकेश्वर पांडे, जयप्रकाश पांडे प्रभा शंकर तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, अनुज पाण्डेय, पियूष कांत दूबे, मिंटू पांडे, अखिलानंद पांडे, अमित पांडे सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।
