Connect with us

गोरखपुर

पति और अज्ञात महिला पर धमकी व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और एक अज्ञात महिला के खिलाफ गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गाजे गडहा की निवासी तमन्ना पत्नी गुल मोहम्मद ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति का एक अज्ञात महिला से संबंध है। पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और उनके पालन-पोषण व शिक्षा के खर्च को लेकर वह पहले से ही परेशान है, बावजूद इसके कई बार समझाने पर भी उसके पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

Loading...

महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसका पति उससे गाली-गलौज करता है, जबकि संबंधित अज्ञात महिला भी फोन पर अपशब्द कहती है और जान से मारने की धमकी देती है। तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने पति और अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page