Connect with us

गोरखपुर

मिशन शक्ति : छात्राओं को सुरक्षा संग अधिकारों की दी गई जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर द्वारा “मिशन-शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन,  सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित AD Girls Inter College में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Loading...

इस जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं/महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों यथा- घरेलू हिंसा से संरक्षण अधि0, दहेज प्रतिषेध अधि0, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधि0, अनैतिक व्यापार निवारण अधि0, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधि0, बाल श्रम कानून एवं भारतीय दण्ड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध विभिन्न अपराधों, महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं पंपलेट का वितरण किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page