Connect with us

गाजीपुर

मखदुमपुर बाजार में ‘एकात्म अभियान’ के तहत ध्यान सत्र आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

हार्टफुलनेस के माध्यम से तनावमुक्त जीवन का दिया संदेश

सादात (गाजीपुर) जयदेश। सादात क्षेत्र के मखदुमपुर बाजार में हार्टफुलनेस संस्था एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एकात्म अभियान के अंतर्गत एक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ध्यान के महत्व को समझा।

कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार यादव ने ध्यान के लाभ एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को शिथिलीकरण कराया। वहीं प्रशिक्षक सुबास यादव ने सभी उपस्थित लोगों को ध्यान का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर वालेंटियर के रूप में भाई शोभनाथ एवं रविन्द्र की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में सादात ब्लॉक के एआरपी रविन्द्र यादव एवं सुधीर कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में ध्यान ही एक ऐसी प्रभावी पद्धति है, जो व्यक्ति को मानसिक तनाव और बेचैनी से दूर रखने में सहायक है।

उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस ध्यान के नियमित अभ्यास से व्यक्ति के व्यवहार और सोच में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन आता है। हृदय पर ध्यान केंद्रित करके हम मन और हृदय के बीच संतुलन स्थापित करने का अभ्यास करते हैं, जिसे प्रतिदिन घर पर भी सरलता से किया जा सकता है।

Advertisement

कार्यक्रम में महेन्द्र, नागेन्द्र, संतोष, दूधनाथ, पन्ना लाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page