वाराणसी
गौतम विहार समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न
वाराणसी। गौतम विहार समिति द्वारा होली मिलन समारोह लेन नंबर 01 में आयोजित किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका बंदना चतुर्वेदी व राजनाथ सोनकर ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी, उक्त अवसर पर कॉलोनी की दो सम्मानित महिलाओं श्यामा शुक्ला व सुषमा सिंह को सम्मानित किया गया। सभी कलाकारों का सम्मान अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महामंत्री अशोक पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, खुशबू प्रशांत सिंह, सुधा सिंह ने किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रबंध समिति के सदस्यगणों अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महामंत्री अशोक पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य भोलानाथ सिंह, रमेश शुक्ला, राजेश सिंह, एस. एन. सिंह, सुनील टंडन, विनीत सिंह, नाथ पांडेय, एड. चंदन सिंह, महिला सदस्यों खुशबू सिंह, श्यामा शुक्ला, सुषमा सिंह, संगीता विनोद सिंह, सुधा सिंह, मंजू सिंह समेत दर्जनों सदस्यों ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया, समारोह का संचालन उपाध्यक्ष द्वय विनोद कुमार सिंह एवं डॉ. राजकुमार पांडेय ने किया। अंत में सभी गणमान्य अतिथियों को अध्यक्ष प्रशान्त सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
