Connect with us

दुर्घटना

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला, दर्शनार्थियों की कार पलटी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गत सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दर्शनार्थियों से भरी एक कार अज्ञात ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर कई बार पलटती हुई बीच डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि सभी कार सवार बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज के नैनी निवासी दिव्यांश पांडेय अपनी बहन व दो अन्य परिजनों के साथ शुक्रवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी के दर्शन के लिए कार से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार हाईवे पर कई पलटी खाते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी सवार सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित वाराणसी की ओर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page