अपराध
महिलाओं संग बेखौफ उच्चक्को ने किया दूसरी वारदात
लोहता। थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में .शनिवार को लगभग 11:00 बजे दिन में एक महिला के साथ उचक्का गिरी हो ग ई। एक मोटरसाइकिल से आए दो व्यक्तियों ने महिला का सारा गहना लेकर फरार हो गये। महिला ने घटना की लिखित सूचना थाने पर दे दिया है।
भट्ठी गांव के सुबेदार सिंह की पत्नी रिता देवी शनिवार को पास में ही खुले युनियन.बैंक में कुछ काम से जारही थी। हरियाली नर्सरी के पास रास्ते में दो व्यक्ति मिले जिनकी उम्र लगभग 30 साल थी सावले रंग के जो सफेद शर्ट और काले रंग का पैट पहने थे। बोले हम हरिद्वार से आए है।आज शाम को आपके पति की मृत्यु हो जाएगी। रिता देवी ने बताया की इतना सुनते.ही मैं घबडा गई। तो दोनों बोले की परेशान मत होईए हम मंत्र से सब ठीक कर देगे। आप जो गहना पहनी है सिकडी, अंगुठी, और बाली निकाल कर दे दिजिए साथ वाले दुसरे लडके को जब मैं अपना सारा गहना उतारकर दे दिया। वह बोला दस मिनट आंख बंद करके रहिए। पिछे मुडकर मत देखिएगा। जब आंख खोली तो देखा दोनों गायब थे। तब महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी आसपास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई । तब महिला थाने जाकर प्रार्थना पत्र दी। रिता देवी ने बताया की लगभग एक लाख कीमत का गहना था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है