गाजीपुर
आग की चपेट में आईं कई दुकानें, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। बहरियाबाद स्थित पानी टंकी के पास गुरु कृपा केक शॉप एवं गिफ्ट कॉर्नर मे भीषण आग लग जाने से दुकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जाता है कि पानी टंकी बहरियाबाद तिराहा के पास विशाल यादव का किराए पर दुकान था। दुकान के अंदर रखा गया तीन फ्रीजर, एसी काउंटर सहित सारा सामान बिजली के शॉर्ट सर्किट के वजह से जल गया।

इसके अलावा शगुन लेडिस ब्यूटी पार्लर, गुनगुन सिलाई सेंटर, अंसारी क्लॉथ सेंटर, ज्ञानोदय कोचिंग सेंटर,स्वदेशी मिष्ठान भंडार सहित जूते चप्पल की दुकान इत्यादि आग लगने से प्रभावित हुए हैं। पानी टंकी बहरियाबाद के आस -पास के दुकानदार रात में अपने दुकान में नहीं सोते हैं। जिससे कुछ पता नहीं चल सका। रात्रि काल में लगभग दो -तीन बजे के आस -पास बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगा हुआ भीषण आग से दुकानदारों का भी काफी क्षति हुआ है।

बताया जाता है कि इस दुकान में रखा हुआ सभी सामान धीरे-धीरे आग लगने के कारण जलने लगा जब सुबह दुकानदार दुकान खोलने के लिए पहुंचा तब तक लगभग पांच लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग के उठने वाले धुएं से अंसारी क्लास स्टोर अब्दुल्ला अंसारी के दुकान में रखा हुआ सारा कपड़ा झुलस गया है। आग का लपट इतना भीषण था कि अगल-बगल का दीवार एवं छत गर्म हो जाने से नंदलाल मोची के जूता चप्पल की दुकान , शगुन लेडिज ब्यूटी पार्लर नगीना यादव का दुकान तेज धुएं के वजह से काफी नुकसान हुआ है। साथ ही साथ मकान का कई दिवाल एवं छत भी फट गया है। आनन- फानन में फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। सुबह होते ही जैसे-जैसे लोगों को खबर मिला हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गये। शॉर्ट सर्किट से लगने वाले आग से अगल-बगल के दुकानदार भी भयभीत हैं।
