Connect with us

गाजीपुर

सादात में एक रात में पांच जगहों में चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड तीन स्थित पुराना दक्षिणी फाटक के पास चोरों ने एक ही रात में पांच स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चार घरों के दरवाजा में बंद ताला की कुंडी को काटकर चोरों ने जहां अंदर से आसानी से माल पार कर दिया, वहीं एक घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक को भी रात के अंधेरे में चुरा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार पुराना दक्षिणी रेलवे फाटक के पास वसीम की टेलरिंग की दुकान है। चोरों ने दुकान में बंद ताले की कुंडी को धारदार हथियार से काट दिया और अंदर घुसकर कपड़ा और पैसा चुरा लिया। वसीम के मुताबिक दुकान के अंदर रखा करीब दस हजार रुपए और दो लहंगा तथा सिलाई के लिए रखा ग्राहकों का आठ-दस सेट कपड़ा भी चुरा लिए। चोरों ने थोड़े ही दूर स्थित संतोष जायसवाल के बंद पड़े एक मकान को भी अपना निशाना बनाया। दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दो बक्सा और गोदरेज की आलमारी तोड़ दिया और अंदर से आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए। चूंकि संतोष जायसवाल परिवार सहित धनबाद में रहता है, इसलिए कितने का नुकसान हुआ, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई।

Loading...

इसी तरह वार्ड तीन माली टोला निवासी संजय माली के घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चुरा लिए। इसके बगल में स्थित हंसराज गुप्ता के मकान में ताला तोड़कर अन्दर घुसे चोरों ने जरूरी सामान चोरी कर लिया। आसपास के लोगों ने परिवार के साथ बनारस रहने वाले हंसराज गुप्ता को इसकी जानकारी दी। इसी तरह चोरों ने इसी वार्ड में शराब ठेका के सामने रखी बुढ़नपुर निवासी रामधनी राजभर के पान की गुमटी पर बंद ताला को कुंडी काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर पहुंचे उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी ने मौका मुआयना करते हुए आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा का फुटेज खंगालते हुए चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया। नागरिकों ने पुलिस की निष्क्रियता उजागर होने की बात कही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page