Connect with us

गोरखपुर

ठंड की रातों में मसीहा बने समाजसेवी कुलदीप पांडेय, फुटपाथ पर जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गर्म कपड़ा बैंक मुहिम के अंतर्गत युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पांडेय ठंड की रात्रि में जरूरतमंदों के लिए सेवा स्वरूप कपड़ा वितरण करने का नेक कार्य कर रहे हैं।

गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप पांडेय दिसंबर–जनवरी माह में जगह-जगह फुटपाथ पर जीवनयापन कर रहे जरूरतमंदों में सामर्थ्यानुसार कपड़ा व कंबल वितरण करने का संकल्प लिए हुए हैं। समाजसेवी कुलदीप पांडेय रात्रि में निकलकर धर्मशाला से रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़क किनारे रह रहे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों, वृद्धजनों एवं महिलाओं को ठंड में जीवन रक्षा हेतु गर्म कपड़े प्रदान कर नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को सार्थक कर रहे हैं।

Loading...

असहाय जरूरतमंदों के लिए विगत एक दशक से युवा जनकल्याण समिति संगठन द्वारा कुलदीप पांडेय शीतकालीन माह में समय-समय पर जरूरतमंद लोगों तक पहुँचकर नए-पुराने कपड़े एवं कंबल का दान कर पुण्य कार्य करने के लिए प्रयासरत हैं।

कुलदीप पांडेय ने बताया कि हमारी संस्था का यही लक्ष्य रहा है कि प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक लोगों को कपड़ा एवं कंबल दान कर जीवन बचाया जाए तथा जनमानस में चेतना जागृत कर असहायों की सदैव मदद करने के लिए प्रेरित किया जाए। संगठन की सोच है कि सामर्थ्यवान व्यक्ति अपने आय का कम से कम दशांश भाग समाजसेवा रूपी कार्यों में लगाकर पुण्य का कार्य करें। समाज के लोग सकारात्मक भावना को मन में धारण करें और नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहें, तभी समाजसेवा का कार्य सार्थक होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page