Connect with us

चन्दौली

बोलेरो से 15 किलो गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बबुरी (चंदौली)। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बबुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बबुरी प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, महिंद्रा बोलेरो मैक्स वाहन संख्या UP65QT5514 से 15 बंडल अवैध गांजा, कुल वजन 15 किलो 600 ग्राम बरामद किया गया। यह बरामदगी ग्राम दूदे (संगम लान व परी माता मंदिर के बीच) से की गई, जहां से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों में रामू पुत्र सबरू (27 वर्ष), निवासी ग्राम परसदा, थाना भांवरकोल और ज्ञानचन्द्र (36 वर्ष) पुत्र पतिराम, निवासी ग्राम कैथवलिया, थाना सैदपुर, गाजीपुर के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश यादव, हेड कांस्टेबल उमेश चन्द्र, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, तथा कांस्टेबल विशाल गिरी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page