Connect with us

चन्दौली

बारिश ने तोड़ा 1924 का रिकॉर्ड, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published

on

Loading...
Loading...

बबुरी (चंदौली)। बीते 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने 1924 के वर्षा रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस अभूतपूर्व बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है और जनसंपर्क के साधन प्रभावित हो गए हैं।

बारिश के कारण जलाशयों और बांधों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। मजबूरन प्रशासन को बांधों से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा, जिससे बरसाती नदियां उफान पर हैं। गड़ई, चंद्रप्रभा और करमनाशा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र चकिया और बबुरी मार्ग है, जहां सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

निचले इलाकों में जलभराव के कारण तटवर्ती गांवों के लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन बारिश की रफ्तार को देखते हुए खतरा अभी टला नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

जिले में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और आपदा प्रबंधन टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चंदौली में इस अप्रत्याशित वर्षा से जहां किसान परेशान हैं, वहीं आम नागरिक भी भयभीत हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page