Connect with us

गोरखपुर

छुट्टा पशुओं से बड़हलगंज क्षेत्र सड़क हादसों के लिए खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वाराणसी मार्ग पर बड़हलगंज से जईपार तक छुट्टा पशुओं की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। रात के समय अंधेरे में अचानक सड़क पर आने वाले पशुओं से वाहन चालक बचाव नहीं कर पाते। कई दुर्घटनाओं में न केवल वाहन चालक बल्कि पशु भी मारे गए हैं।

Loading...

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की उदासीनता पर चिंता जताई और कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आगे हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। तहसील प्रभारी ने इस दिशा में कार्यवाही का आश्वासन दिया और कहा कि प्रशासन शीघ्र समस्या का समाधान करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page