Connect with us

शिक्षा

हण्डिया पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों ने दीक्षांत समारोह में लहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जूभय्या) विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेधावी खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया।

स्वर्ण पदक विजेताओं में बच्चा प्रसाद और रूपाली सिंह शामिल रहे। वहीं, बृजेश कुमार, देव तिवारी, कुंदन मिश्रा और रमन ने रजत पदक प्राप्त किया। कांस्य पदक विजेताओं में आशीष प्रताप कसौधन, आयुष उपाध्याय, एम.डी. मुख्तार और यादव पूजा सुरेंद्र का नाम दर्ज हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विवेक पाण्डेय ने इस सफलता पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. मुन्ना सिंह ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर साधना और लगन का परिणाम है।

इस अवसर पर प्रो. अजय सिंह, प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. नीरज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ प्राध्यापक मौजूद रहे और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page