Connect with us

गाजीपुर

भाई की हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी अपराधी ने किया सरेंडर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। ग्राम दुबैथा निवासी केशव यादव ने रामपुर माझा थाने में तहरीर दी थी कि 19 जनवरी 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे उनका भाई उदयनाथ यादव उर्फ अवधेश यादव (46 वर्ष) चकेरी मौज में अपने गेहूं के खेत की सिंचाई करने गया था। उसी दौरान वहां सफेद रंग की दो चार पहिया गाड़ियों से कुछ लोग पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और छोटे असलहे थे। उन लोगों ने सिंचाई कर रहे उदयनाथ यादव पर अचानक हमला कर दिया और बुरी तरह से पीटते हुए उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल उदयनाथ यादव बेहोश हो गया। हमलावर उसे मरा समझकर छोड़कर भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और केशव यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 नंबर एंबुलेंस से उसे सैदपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

Loading...

जांच में रिंकू पांडे के साथ राणा सिंह पुत्र छेदी सिंह निवासी धरवा थाना रामपुर माझा का भी नाम सामने आया। पुलिस ने राणा सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी लेकिन वह पकड़ से बाहर रहा। अंततः पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बढ़ते पुलिस दबाव और गिरफ्तारी की आशंका से घबराकर आरोपित राणा सिंह ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page