Connect with us

गाजीपुर

गंगेश्वर जीवन दर्शन पुस्तक का हुआ भव्य विमोचन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के सेवराई क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर में प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने पराशर गोत्रीय गंगेश्वर वंशीय चौरासी के वंश वृक्ष का विमोचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां कामाख्या के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान ज्योतिषाचार्य डॉक्टर राम प्रकाश उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को ‘जय श्री राम’ लिखित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गदमन समुदाय के लोगों ने भी अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस पुस्तक के माध्यम से ही गाजीपुर को नजदीक से जानने का अवसर मिला है। कार्यक्रम में योगेश रमण उपाध्याय, गीताप्रेस के आशुतोष उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, हेमंत उपाध्याय और सदानंद उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading...

डॉ. राम प्रकाश उपाध्याय, कर्नल रणजीर उपाध्याय और पूर्व विधायक सुनीता सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया। अध्यक्षता सत्यनारायण उपाध्याय ने की, जबकि संचालन कवि हेमंत निर्भीक ने किया। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए और गंगेश्वर वंश की गौरवशाली परंपरा को जानने का यह अवसर सबके लिए अविस्मरणीय बन गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page