Connect with us

चन्दौली

समाज के हर सुख-दुख में हमेशा रहूंगा : संतोष मिश्रा

Published

on

चंदौली। डीडीयू नगर के वार्ड नंबर 19 के नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्रा के घर पर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा जनपद इकाई चन्दौली के डीडीयू नगर में संतोष मिश्रा के अध्यक्ष बनने की खबर जब समाजवादी राष्ट्रीय यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव विकास चौबे को मिली तो वह उनके आवास पर जाकर उनका माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर बधाई दिए।

विकास चौबे ने कहा कि मिश्रा जी के अध्यक्ष बनने से ब्राह्मण समाज का हित होगा। यह हमेशा सभी के सुख-दुख में शरीक रहते हैं। इनसे ब्राह्मण समाज का हित ही होगा। यह सभी लोगों को साथ लेकर चलते हैं। इनकी पूरे जनपद में अच्छी पकड़ है।

संतोष मिश्रा ने कहा कि यह एक बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का संगठन है। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरा निर्वहन करूंगा। इसमें सभी लोगों को साथ लेकर चलना है।

बधाई देने वालों में राष्ट्रीय यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव विकास चौबे, डॉ. उमेश दुबे, मनीष आलोक मिश्रा, रामअवतार चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa