Connect with us

अपराध

यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

Published

on

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में यूपी एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता मिली है। नोएडा यूनिट की टीम ने शुक्रवार शाम को बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान 1 लाख के इनामी कुख्यात बदमाश विनोद गडेरिया को मार गिराया। पुलिस और डकैतों के गैंग के बीच हुई इस मुठभेड़ में विनोद गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान विनोद गडेरिया के रूप में हुई है, जो शामली जिले के कैराना का निवासी था। उस पर मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में डकैती और लूटपाट के 40 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय विनोद को वर्ष 2012 में एक केस में 7 साल की सजा भी हो चुकी थी।

यूपी एसटीएफ की इस कार्रवाई को राज्य में बढ़ते संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद मर्डर केस के मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने एनकाउंटर में धर दबोचा था। आरोपी ने पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

इसके अलावा लखनऊ में 4 जून को आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दीपक वर्मा को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की और वह घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की ये कार्रवाइयां अपराधियों में डर का माहौल पैदा कर रही हैं और आम जनता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa