Connect with us

अपराध

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक कुख्यात इनामी बदमाश राजू खान उर्फ कल्लू को ढेर कर दिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। राजू खान ने 5 मार्च की रात शिकोहाबाद में एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर लूटपाट की थी। इसके बाद 16 जून को एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर न केवल लूट की, बल्कि उसे गंभीर रूप से घायल भी कर दिया था।

राजू खान मूल रूप से आगरा के शाहगंज का रहने वाला था, लेकिन हाल ही में वह थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था और 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई थी।

पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में राजू खान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में एसओजी के सिपाही हरवीर सिंह को भी गोली लगी है, हालांकि इस बारे में अब तक किसी वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page