Connect with us

वाराणसी

बदमाशों ने रात में घर के बाहर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर में 18 जून की रात 12 बजे चार अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाशों ने घर के बाहर खड़े होकर प्रीतम सैनी को जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही उसके पिता नंदू माली बाहर आए, उन पर दो राउंड गोली चलाई गई। सौभाग्यवश कोई घायल नहीं हुआ। गोलियां गेट में लगीं, जिससे बड़ी घटना टल गई।

घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर सूचना दी गई, लेकिन रात अधिक होने के चलते पुलिस ने मौके पर सीमित जांच की। अगली दोपहर फॉरेंसिक टीम और विशेष पुलिस दल ने पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पीड़ित नंदू माली के अनुसार, यह घटना रात करीब 12 बजे की है, जब परिवार गहरी नींद में था। हमलावरों ने उनके बेटे को आवाज लगाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जवाब में जब वह बाहर आए, तो उन पर सीधे फायरिंग कर दी गई। वह किसी तरह जान बचाकर घर में लौटे।

एसीपी विद्युत सक्सेना ने बताया कि पुलिस गंभीरता से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page