Connect with us

मिर्ज़ापुर

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई: 60 किलो प्लास्टिक गिलास जब्त, ₹25 हजार जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट और नगर पालिका ईओ जी. लाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 60 किलो प्लास्टिक गिलास जब्त किए गए और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। ईओ जी. लाल ने बताया कि नगर के दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

Loading...

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई प्रशासन के निर्देश पर हो रही है, इसलिए दुकानदार ऐसी वस्तुओं को न रखें और न ही बेचें। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, थाना कटरा की पुलिस, स्वच्छ भारत मिशन की टीम और नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page