Connect with us

चन्दौली

हज़रत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में बकरीद पर अदा हुई रस्में

Published

on

Loading...
Loading...

सैयदराजा (चंदौली)। आदर्श नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को बड़े ही अकीदत (श्रद्धा) के साथ मनाया गया। मस्जिदों एवं ईदगाहों में अलग-अलग निर्धारित समयानुसार नमाज़ अदा की गई। पुराने ईदगाह में सुबह 7:15 बजे, ताजुशरिया जामा मस्जिद में 7:30 बजे तथा पुरानी टंकी वाले ईदगाह में 6:45 बजे नमाज़ अदा की गई।

नमाज़ के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगीं। इसके पश्चात लोगों ने अपने-अपने घरों में जाकर कुर्बानी की रस्म अदा की।

ईदगाह व मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुराने ईदगाह के पास सहित अईलही, मैढी, नौबतपुर, कोनिया, थरौली आदि स्थानों पर भी नमाज़ शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी चंदौली सदर एवं प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय हमराही पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Advertisement

पुराने ईदगाह में नमाज़ से पूर्व मौलाना मोहम्मद अहमद मिस्बाही ने संबोधन में कहा कि हज़रत इब्राहिम ने अपने पुत्र हज़रत इस्माइल की कुर्बानी अल्लाह की राह में देने का संकल्प लिया था। उस समय अल्लाह ने इस्माइल के स्थान पर एक दुम्बा रख दिया, और उस दुम्बे की कुर्बानी दी गई। इसके बाद पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब ने इस परंपरा को जारी रखा।

मौलाना ने बताया कि बकरीद के दिन बकरे या दुम्बे की कुर्बानी दी जाती है, और उसका तीन हिस्सों में वितरण किया जाता है — एक हिस्सा गरीबों के लिए, एक रिश्तेदारों के लिए और एक अपने घर के लिए। यह कुर्बानी का सिलसिला अगले तीन दिनों तक चलता रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page