Connect with us

चन्दौली

यूपी बोर्ड में जिला टॉप करने वाले वसीम को मिला सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। यूपी बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले वसीम अहमद को शनिवार को बाबा कीनाराम इंटर कालेज में सम्मानित किया गया। एजीएस ग्रुप के एमडी महताब अहमद ने छात्र को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार देकर इस उपलब्धि पर सम्मानित किया।

बैराठ के रहने वाले वसीम अहमद ने यूपी बोर्ड 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन सिंह, बड़े बाबू जियाउल्लाह खान, संतोष सिंह, विजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, विनय सिंह सहित कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे जिन्होंने वसीम को बधाई दी।

Loading...

महताब अहमद ने कहा, “एक सामान्य परिवार से आने वाले मेहनती छात्र वसीम की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व की बात है। आंकड़े देखिए, मेहनत के बाद भी उसने यह मुकाम हासिल कर जनपद में अपना नाम रोशन किया है, जो काबिले तारीफ है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए हम हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page