Connect with us

वायरल

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी तय, इस दिन बनेंगे हमसफर

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर /वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर चर्चा में हैं। अब खबर है कि दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनका रिंग सेरेमनी कार्यक्रम 8 जून को लखनऊ के एक सेवन स्टार होटल में आयोजित किया जाएगा, जबकि शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में संपन्न होगी।

गौरतलब है कि साल की शुरुआत में दोनों का रोका समारोह हुआ था, जिसके बाद से ही दोनों की जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। अब शादी की औपचारिक तारीख तय हो जाने के बाद दोनों परिवारों में तैयारियां जोरों पर हैं।

कौन हैं प्रिया सरोज ?

प्रिया सरोज, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर से सांसद हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर बीजेपी के बीपी सरोज को कड़े मुकाबले में 35,850 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। प्रिया राजनीति विरासत से आती हैं। उनके पिता तूफानी सरोज, मछलीशहर से सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केराकत से विधायक हैं।

Advertisement

दिग्गजों की हो सकती है मौजूदगी

रिंकू सिंह जहां क्रिकेट के मैदान में अपनी छाप छोड़ चुके हैं, वहीं प्रिया सरोज अब राजनीतिक गलियारों में जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस शाही विवाह समारोह में देश के दिग्गज राजनेता, फिल्मी सितारे, उद्योगपति और नामी क्रिकेटर शिरकत करेंगे।

कब और कैसे हुई थी पहली मुलाकात ?

लोगों के बीच यह सवाल लंबे समय से बना हुआ है कि आखिर रिंकू और प्रिया की मुलाकात कैसे हुई? सूत्रों के अनुसार, प्रिया की एक करीबी दोस्त, जिनके पिता खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं, उन्होंने ही दोनों की पहली मुलाकात करवायी थी। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में रिंकू का जो नया घर बना है, उसे प्रिया ने ही पसंद किया था।

Advertisement

अब देखना होगा कि यह हाई-प्रोफाइल शादी किस अंदाज़ में संपन्न होती है। देशभर की निगाहें इस क्रिकेट-राजनीति की जोड़ी पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page