Connect with us

वायरल

राम मंदिर को भेंट की गई सात देशों का समय बताने वाली विशेष घड़ी

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या। रामलला के प्रति अपनी भक्ति और समर्पण भाव का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए लखनऊ के एक सब्ज़ी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने राम मंदिर को 7 देशों का समय दिखाने वाली एक विशेष घड़ी भेंट की है। यह वर्ल्ड क्लॉक अब राम मंदिर के यज्ञशाला में स्थापित की जाएगी।

इस घड़ी में भारत, दुबई, टोक्यो, बीजिंग, सिंगापुर, सिडनी और मास्को का समय एक साथ देखा जा सकता है। अनिल कुमार साहू ने इस घड़ी का निर्माण स्वयं किया है, जिसमें लगभग 5000 का खर्च आया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अनिल कुमार साहू ने राम मंदिर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर एक घड़ी भेंट की थी। अब एक बार फिर आगामी प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए उन्होंने यह विशेष घड़ी समर्पित की है।

अनिल कुमार साहू ने बताया कि यह घड़ी उनकी कला और भक्ति दोनों का प्रतीक है, जिसे उन्होंने रामलला के चरणों में अर्पित किया है। उनका कहना है कि भले ही वह एक साधारण सब्ज़ी विक्रेता हैं, लेकिन प्रभु श्रीराम के लिए कुछ अलग करने का जज़्बा उन्हें यह निर्माण करने की प्रेरणा देता है।

Advertisement

राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, यह घड़ी यज्ञशाला में स्थापित की जाएगी, जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इसका उपयोग कर सकेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page