Connect with us

राज्य-राजधानी

दस लाख का इनामी नक्सली पप्पू लोहरा ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

लेटहर। जिले के इचाबार जंगल में शनिवार को पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का कुख्यात नक्सली सरगना पप्पू लोहरा उर्फ सूर्यदेव लोहरा उर्फ सोमेद लोहरा मारा गया। इस दौरान उसका सब-कमांडर प्रभात गंझू उर्फ सुदेश गंझू भी ढेर हो गया।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि पप्पू लोहरा पर ₹10 लाख और प्रभात गंझू पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था। गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि रवीन्द्र महली के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने जंगल में घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस की मौजूदगी भांपते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों इनामी उग्रवादी मारे गए।

मुठभेड़ के दौरान एक अन्य नक्सली आशीष सिंह घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस जवान अवध सिंह भी गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका इलाज रिम्स में चल रहा है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक इंसास रायफल, 20 कारतूस के खोखे, दो मैगजीन, एक मोटरसाइकिल, तीन पिठ्ठू बैग और एक शोल्डर बैग बरामद किया है।

Advertisement

इस अभियान में एसपी कुमार गौरव, एसडीपीओ अरविंद कुमार, डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा, पुअनि प्रमोद सिन्हा, उमेश प्रसाद सिंह, रामाकांत गुप्ता, राहुल सिन्हा, रविन्द्र महली, उमापद महतो सहित सैट-01 के जवान शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page