Connect with us

राज्य-राजधानी

पांच करोड़ की नशीली दवाएं जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

इंफाल। मणिपुर में असम राइफल्स ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। बल ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की हैं।

अधिकारिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से 569.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसे 50 साबुनदानी डिब्बों में छुपाकर रखा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा, तलाशी के दौरान एम्फेटामिन/मेथाम्फेटामिन की 49 पैकेट गोलियां भी जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है।

असम राइफल्स के प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान ‘नशा मुक्त भारत’ पहल के तहत चलाया गया था। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page