Connect with us

वाराणसी

प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गयी पत्नी, सड़क पर पति ने पानी से धोया सिंदूर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी-भदोही मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने राहगीरों को चौंका दिया। कपसेठी थाना क्षेत्र के मटुका नाले के पास एक पति ने फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी का सिंदूर पानी से धोकर उसे जीवन से आजाद कर दिया। महिला अपने प्रेमी के साथ कार में घूम रही थी, तभी पति ने अचानक रास्ता रोककर सबके सामने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के एक प्रतिष्ठित मौर्या परिवार की बहू बीते सप्ताह मायके वाराणसी आयी थी। शुक्रवार को वह अपने प्रेमी के साथ कार में घूम रही थी। इसी दौरान किसी माध्यम से इसकी भनक पति को लग गयी। उसने अपने साथियों के साथ पीछा कर महिला की गाड़ी को ओवरटेक कर मटुका नाले के पास रोक लिया।

जैसे ही महिला ने अपने पति को देखा, वह घबरा गयी और सफाई देने लगी। लेकिन पति ने कुछ भी सुनने से इनकार करते हुए चुपचाप कार से एक पानी की बोतल निकाली और उसकी मांग का सिंदूर धो डाला। भीड़ के सामने उसने कहा, “अब तुम आजाद हो… जैसे चाहो, अपनी जिंदगी जियो। अब मुझे तुमसे कोई नाता नहीं रखना।”

इस नाटकीय घटना को देखने के लिए सड़क किनारे भीड़ जुट गयी। जब कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो युवक ने साफ कहा, “यह मेरे और मेरी पत्नी के बीच का मामला है, कृपया हस्तक्षेप न करें।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page