Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर में अज्ञात युवती के शव की हुई पहचान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के रफ्फीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान रसूलपुर कोलवर गांव की 32 वर्षीय अन्नो के रूप में हुई है। अन्नो के पिता, कयामुद्दीन अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी कई वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और शनिवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गयी थी। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। सोमवार को रफ्फीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिलने की सूचना मिलने पर परिजनों ने शव की पहचान अन्नो के रूप में की।

Loading...

कयामुद्दीन ने बताया कि अन्नो मानसिक रोगी होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पायी थी और वह पहले भी कई बार घर से निकल चुकी थी। शव का पोस्टमॉर्टम परिजनों की मौजूदगी में कराया गया और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page