Connect with us

गाजीपुर

प्रैक्टिकल देने निकलीं चचेरी बहनों ने पुल से लगायी छलांग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर | जिले के सैदपुर नगर क्षेत्र स्थित रामकरण सेतु पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो छात्राओं ने पक्के पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों छात्राएं आपस में चचेरी बहनें थीं और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सैदपुर में जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी सोनी यादव (18) एवं चंचला यादव शुक्रवार सुबह पढ़ाई के नाम पर घर से निकली थीं। मृतका सोनी खंडवारी महिला महाविद्यालय, चहनियां, चंदौली में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और वह प्रैक्टिकल देने जा रही थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे में सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंचला को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। दोनों छात्राओं के घर से घटनास्थल की दूरी लगभग पांच किलोमीटर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page