Connect with us

अपराध

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो कुख्यात चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई, जिसमें पुलिस ने उजाला बैरियर के पास दोनों अपराधियों को रोका, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे।

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों के भागने पर पीछा किया गया, तो उनमें से एक ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय सहानी नामक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी त्रिभुवन भी गिरफ्तार कर लिया गया। अजय सहानी के खिलाफ लंका थाने में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, वहीं त्रिभुवन पर भेलूपुर थाने में 25 हजार का इनाम था।

Loading...

घटना के बाद एसपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लगातार चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों से पूछताछ जारी है। जल्द ही इन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page