Connect with us

अपराध

पालतू कुत्ते के मस्जिद में घुसने से भड़का विवाद, 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

मुरादाबाद। बहादुरपुर गांव में एक पालतू कुत्ते के मस्जिद में घुसने के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शुरुआत में यह विवाद बच्चों के बीच हुआ, लेकिन जल्द ही कीर्तन कर रही महिलाओं और तराबी के लिए जा रहे लोगों तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

गांव के निवासी विनोद के अनुसार, उनका पालतू कुत्ता मस्जिद की ओर चला गया, जिसे दूसरे पक्ष के एक बच्चे ने पत्थर मारकर भगाने की कोशिश की। इसी बात पर बहस शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। ग्रामीणों ने पहले विवाद को शांत करा दिया था, लेकिन रात होते-होते मामला फिर से भड़क गया।

लाउडस्पीकर की आवाज भी बनी विवाद की वजह

विनोद ने बताया कि विवाद सिर्फ कुत्ते को लेकर ही नहीं था, बल्कि लाउडस्पीकर की आवाज भी इसकी एक वजह बनी। सोमवार को महिलाओं का कीर्तन चल रहा था, जिसे लेकर मुस्लिम पक्ष ने लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की मांग की। महिलाओं को आवाज कम करना नहीं आया, जिससे बहस बढ़ गई और झगड़े ने उग्र रूप ले लिया।

Advertisement

तराबी की नमाज के बाद हमला, 16 के खिलाफ मुकदमा

मुस्लिम पक्ष के फैजान के अनुसार, विवाद तब और बढ़ गया जब तराबी की नमाज के बाद उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पहले बच्चों के बीच झगड़ा हुआ, लेकिन रात में मामला और ज्यादा गंभीर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गांव में कड़ी सुरक्षा, प्रशासन की नजर

घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। अधिकारी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page