Connect with us

वाराणसी

40 लाख के गहनों की चोरी का खुलासा, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की लंका थाना पुलिस ने घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने वाले दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी (38) और रेयाज अकरम (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए आभूषण भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

काशी जोन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 अप्रैल को सीर गोवर्धनपुर स्थित काशीपुरम कॉलोनी में बबूल के पेड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यह वही आरोपी हैं जिन्होंने हाल ही में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

घटना 5 अप्रैल 2026 को प्रकाश में आई थी। पीड़ित ने थाना लंका में तहरीर देकर बताया था कि वह 31 मार्च को अपने गांव रोहतास गया हुआ था। 4 अप्रैल को वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी व बक्से से पुस्तैनी गहने व कपड़े गायब थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने-चांदी के बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद हुए हैं, जिनमें हार, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठियां, झुमके, बाली, पायल, नथ, लॉकेट और सिक्के समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। इस बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मुख्य आरोपी मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। पुलिस ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में थाना लंका के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव कुमार सहित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page