Connect with us

चन्दौली

18 माह की बच्ची के साथ जघन्य अपराध: पीड़ित परिवार से मिले विधायक कैलाश आचार्य

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट: त्रिनाथ पाण्डेय

दोषी को किसी भी कीमत पर न छोड़ने और सख्त सजा दिलाने का भरोसा, आर्थिक सहायता भी प्रदान की


चकिया। 18 माह की बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचा।


विधायक कैलाश आचार्य ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा दिलाने की बात कही। उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मामले को गंभीरता से लेने तथा आरोपी को किसी भी कीमत पर न छोड़ने की मांग की।
विधायक ने घटना के समय चकिया में मौजूद न रहने पर खेद जताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना लखनऊ दौरा बीच में ही छोड़कर चकिया लौटने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
प्रतिनिधिमंडल में मंडल उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, मंडल महामंत्री सारांश केसरी, मंडल मंत्री जीत मोदनवाल, रवि गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि सुरेश सोनकर, शिवरतन गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, विजयानंद द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page