Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर युवक को किया था गंभीर घायल, गुलरिहा पुलिस की कार्रवाई

गोरखपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा निवासी सैफ, विष्णु, सरफुद्दीन उर्फ सनकी तथा भिटौली क्षेत्र के बदरुजमा और जुनैद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 को आरोपियों ने वादी पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा थाने में मुकदमा संख्या 619/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक अजीत कुमार तथा थाना गुलरिहा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page