Connect with us

वायरल

सोनभद्र से गिट्टी लादकर जौनपुर जा रहे ट्रक चालक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के सिसवा गाँव के पास बीती रात सोनभद्र से गिट्टी लादकर जौनपुर जा रहे ट्रक चालक की मौत हो गई।‌घटना के संदर्भ में बड़ागाँव पुलिस ने बताया कि, बीती रात 1 बजे ग्रामीणों की सूचना मिली कि एक खड़ी ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसके मुंह से खून निकल रहा है।

Loading...

मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक चालक को लेकर पास के ही निजी हॉस्पिटल में ले गई जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ट्रक चालक कि पहचान वीरेंद्र यादव (48 वर्ष) जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गाँव का है और सोनभद्र से गिट्टी लादकर वह जौनपुर जा रहा था। मृतक ट्रक चालक ही ट्रक मालिक है और उसके परिवार में दो पुत्र है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page