Connect with us

वायरल

मिर्जापुर में दो बच्चियों की डूबकर मौत, बलिया में युवती समेत पांच डूबे

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर/बलिया : जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के डिगुरपट्टी गांव के गंगा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करने गई दो किशोरियां डूब गईं, जबकि दो किशोरियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चील्ह थाना अध्यक्ष रीता यादव ने गोताखोर की मदद से नैंसी (14) व आंचल (15) का शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Loading...

तो वहीं बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर रविवार को गंगा दशहरे के अवसर पर एक किशोरी व चार किशोर गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गये। नदी के इस पार दोकटी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी गंगा में डूबी। वहीं नदी उस पार बिहार के बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत चार युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गये। दोकटी पुलिस की मौजूदगी में डूबे युवकों व किशोरी की तलाश जारी है। सूचना मिलने तक चारों युवकों और एक युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page