Connect with us

मिर्ज़ापुर

सेमफोर्ड स्कूल में ‘सृजन-2024’ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर | सेमफोर्ड स्कूल, बसही में वार्षिकोत्सव ‘सृजन-2024’ बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली, विशिष्ट अतिथि नीलम प्रभात और विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरपर्सन महेश बरनवाल एवं शशिकला बरनवाल ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों की गणेश वंदना नृत्य से हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बच्चों ने स्वागत गीत, मेश-अप डांस, सोशल मीडिया आधारित नृत्य, और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। महाभारत पर आधारित नृत्य-नाटिका और माइथालॉजिकल मेश-अप डांस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

देशभक्ति से ओत-प्रोत ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और डी-एडिक्शन जैसे विषयों पर प्रस्तुतियों ने सामाजिक संदेश दिया। ‘हमारी संस्कृति हमारी विरासत’ पर आधारित नृत्य-नाटिका ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया।

Advertisement

शैक्षणिक और पाठ्यसहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली ने विद्यालय परिवार और बच्चों की सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर मंजरी खरे, मुदिता खरे, संगीता शर्मा, वाहिदा बानो, सुप्रिया त्रिपाठी, संतोष कुमार, प्रणव दुबे, धीरज केशरवानी समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और हजारों अभिभावक मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page