Connect with us

वाराणसी

सुनवाई न होने से आहत युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस समझाने में जुटी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के नदेसर स्थित एक मोबाइल टावर पर सोमवार को एक व्यक्ति के चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टावर पर चढ़े व्यक्ति ने अपनी पहचान चोलापुर निवासी राजेश (35) के रूप में बताई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस लाउड हेलर और मोबाइल फोन के माध्यम से उससे बातचीत कर उसे समझाने में जुटी थी।

Loading...

राजेश कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया कि उसका शिवपुर थाना क्षेत्र के नटिनियादाई निवासी अंकित गुप्ता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे वह काफी परेशान है। उसका कहना है कि कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस और फायर विभाग के जवान मौजूद रहें और राजेश को सकुशल नीचे उतारने की कोशिश जारी थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page