Connect with us

वाराणसी

सरैया सोनकर बस्ती की वर्षों पुरानी सीवर समस्या का समाधान, पाइपलाइन बिछाकर जलभराव से मिली राहत

Published

on

Loading...
Loading...

जलकल विभाग ने दो गली फिट का निर्माण कर कराया सीवर निकासी का कार्य, स्थानीय लोगों ने जताया संतोष

पूर्व पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने विभाग का जताया आभार, कहा- जनता की समस्या दूर करना प्राथमिकता

वाराणसी। जलालीपुरा वार्ड के अंतर्गत मोहल्ला सरैया सोनकर बस्ती की एक गली में वर्षों से सीवर का पानी बहने की समस्या से स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलकल विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने और दो गली फिट (गली पिट) का निर्माण कराए जाने के बाद इस समस्या का समाधान हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीवर का पानी लगातार सड़क पर बहने से आवागमन प्रभावित रहता था और बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। पाइपलाइन बिछने के बाद अब जलनिकासी सुचारु हो गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

इस कार्य को लेकर पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद पति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक कांग्रेस) हाजी ओकास अंसारी ने जलकल विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी जनता की सुविधाओं के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page