Connect with us

गोरखपुर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कैंसर पीड़ित को मिली बड़ी राहत

Published

on

Loading...
Loading...

गोला तहसील में अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड तत्काल उपलब्ध, एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

गोला बाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कैंसर पीड़ित एक जरूरतमंद को प्रशासन ने बड़ी राहत प्रदान की। तहसील प्रशासन एवं खाद्य एवं रसद विभाग के समन्वय से ग्राम डढ़ियां निवासी रामसुधाकर दुबे को अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, जबकि एसडीएम के निर्देश पर तत्काल आयुष्मान कार्ड भी जारी कर दिया गया।

समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार ने कैंसर पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद खाद्य एवं रसद विभाग के आपूर्ति निरीक्षक प्रतीक कुमार राय एवं कर्मचारी कृष्णा द्वारा रामसुधाकर दुबे को अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया।

एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला के अधीक्षक डॉ. अमरेंद्र नाथ ठाकुर को तत्काल आयुष्मान कार्ड जारी कराने के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में सीएचसी गोला द्वारा पीड़ित को तुरंत आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा दिया गया।

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब रामसुधाकर दुबे को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, जिससे उनके इलाज और जीवन-यापन में आर्थिक सहायता मिलेगी।

Advertisement

अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड मिलने पर रामसुधाकर दुबे ने तहसील प्रशासन, खाद्य एवं रसद विभाग तथा सीएचसी गोला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली इस सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page