वाराणसी
समाज के जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए ‘श्रीहरे कृष्ण ज्वेलर्स’ तत्पर : संतोष कुमार अग्रवाल
ऊनी वस्त्र पाते ही जरूरतमंद बच्चे बोल पड़े ‘हरे कृष्ण’
वाराणसी। भीषण ठंड को देखते हुए शुक्रवार को श्रीहरे कृष्ण ज्वेलर्स परिवार की ओर से जरूरतमंद बच्चों के लिए गर्म और ऊनी वस्त्रों का वितरण शिवपुर शाखा में किया गया।

शिवपुर क्षेत्र की मलिन बस्तियों और गिलटबाजार के आसपास के सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की भीड़ शिवपुर शाखा में उमड़ी। श्रीहरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल, उनके पुत्र चेतन अग्रवाल और रौनक अग्रवाल ने सभी आने वाले जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए।


श्रीहरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरे कृष्ण ज्वेलर्स हमेशा से समाज के हर जरूरतमंद की हर संभव मदद के लिए अग्रणी रहा है। हर वर्ष भीषण ठंड में उन्हें स्वेटर और ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जाता है, ताकि उनका ठंड से बचाव हो सके। लगभग 500 से अधिक बच्चों और उनके परिवारों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। अगले सप्ताह रामनगर के आसपास के जरूरतमंद बच्चों में भी ऊनी वस्त्रों का वितरण करने की योजना है।
