Connect with us

वाराणसी

सड़क दुर्घटना में चार की मौत, 10 साल का बालक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास गुरुवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब प्रयागराज की ओर से आ रही एक कार ने हाइवे किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 10 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर बजरंग नगर के निवासी दीपक कुमार पांडेय (35) अपनी पत्नी दीपामाला पांडेय (32), फुलकेशरी देवी (55) और एक अन्य महिला के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में दीपक उनकी पत्नी और फुलकेशरी देवी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा शिवांश पांडेय (10) गंभीर रूप से घायल हो गया।

डंपर चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कार के डंपर में फंस जाने के कारण वह वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल शिवांश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मृतक दीपक पांडेय रोहनिया के शहाबाबाद में एक जीप शोरूम में मैनेजर थे, जबकि फुलकेशरी देवी के पति सेना से सेवानिवृत्त थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page