Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा में ट्रकों से अवैध वसूली में एक गिरफ्तार, खनन अधिकारी समेत पांच फरार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में ट्रकों से अवैध वसूली मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ट्रक मालिक की शिकायत पर दर्ज भ्रष्टाचार के मुकदमे में नामजद आरोपियों में से एक युवक को नरायनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, खनन अधिकारी समेत पांच अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

गौरतलब है कि गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के दवोपुर गांव निवासी ट्रक मालिक बृजेश यादव ने अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया से 17 जून को लिखित शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सकलडीहा तिराहे पर धानापुर रोड के पास उनकी गिट्टी लदी ट्रकों से खनन अधिकारी समेत कुछ अन्य लोग अवैध वसूली कर रहे थे।

शिकायत के आधार पर सकलडीहा कोतवाली में कुल छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों में खनन अधिकारी गुलशन कुमार, तेजस नारायण, अमन श्रीवास्तव, ड्राइवर आशीष यादव, शुभम सिंह और रमेश यादव शामिल हैं।

बुधवार को पुलिस ने सैयदराजा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रमेश यादव को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। इस गिरफ्तारी के बाद ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

इस मामले में क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि शेष पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल हरिनारायण पटेल, कस्बा प्रभारी वरुणेन्द्र राय और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page