Connect with us

गाजीपुर

संपूर्ण समाधान दिवस में 436 शिकायतें, 40 का मौके पर निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

डीएम और एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी सात तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।

कासिमाबाद में 86 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण

तहसील कासिमाबाद में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं जनपद की सभी सात तहसीलों में कुल 436 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 40 का तत्काल समाधान किया गया।

अन्य तहसीलों का रहा यह हाल

तहसील सदर में 46 शिकायतों में सात, मुहम्मदाबाद में 76 में 14, जमानियां में 49 में पांच, जखनियां में 86 में चार, सैदपुर में 48 में दो तथा सेवराई में 45 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया।

Advertisement

राजस्व और पुलिस को समन्वय से कार्य करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भूमि एवं आपसी विवादों का समाधान करने के निर्देश दिए।

लेखपालों को दी हिदायत

जिलाधिकारी ने लेखपालों से कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page