Connect with us

गाजीपुर

श्रावण मास से पहले प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने महेश्वर नाथ मंदिर की परखी तैयारियां

Published

on

Loading...
Loading...

मंदिर परिसर, मार्ग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जमानियां (गाजीपुर)। श्रावण मास में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी निधि ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम महेवा स्थित प्रसिद्ध महेश्वर नाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

मार्ग और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर तक जाने वाले मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर मार्ग की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया गया, ताकि विशेषकर रात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Advertisement

साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष जोर

उपजिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के सभी इंतजाम लगातार बनाए रखें जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

श्रद्धालुओं को मिले सुरक्षित और सुगम दर्शन

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि श्रावण मास के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम वातावरण में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन का अवसर मिले। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page